सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल का सीबीएसई दसवीं परिणाम में शानदार प्रदर्शन

देहरादून। सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल ने सीबीएसई एआईएसएसई (कक्षा दसवीं) 2026 की परीक्षाओं में एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। विद्यालय का औसत 84.11 प्रतिशत रहा और कई छात्रों ने शानदार अंक हासिल किए।
अनन्या अग्रवाल ने 99.6 प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल में सर्वोच्च स्थान  हासिल किया। दूसरे स्थान पर चार्वी (96.4 प्रतिशत) और तीसरे पर जिगमेत यांगजिन (96.2 प्रतिशत) रहीं। सनिली पोत्संगबम (95.2 प्रतिशत) और ख्वाहिश जैन (94.6 प्रतिशत) ने भी उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। विषयवार प्रदर्शन की बात करें तो चित्रकला में सर्वाधिक 96 प्रतिशत औसत रहा, जबकि स्पेनिश में 94 प्रतिशत और अंग्रेजी में 90.5 प्रतिशत औसत अंक प्राप्त हुए। गणित और विज्ञान में भी बड़ी संख्या में छात्रों ने 80 और 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। शिक्षकों ने इस सफलता का श्रेय नियमित मूल्यांकन और व्यक्तिगत मार्गदर्शन को दिया। विद्यालय प्रशासन ने कहा कि यह परिणाम अनुशासन, निरंतरता और शैक्षणिक सहयोग की संस्कृति को दर्शाता है।

Loading

Leave A Reply

Your email address will not be published.