क्रिकेटर आयुष बडोनी की दादी का निधन, विभिन्न सामाजिक संगठनों ने शोक प्रकट किया

देहरादून। क्रिकेटर आयुष बडोनी की दादी के निधन पर विभिन्न सामाजिक, खेल जगत से जुड़ी, संस्थाओं और राजनीति क्षेत्र के लोगों ने गहरा शोक प्रकट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। आईपीएल में लखनऊ सुपर क्वाटर्स के हरफनमौला खिलाड़ी आयुष बडोनी की दादी 85 वर्षीय श्रीमती शकुंतला देवी धर्मपत्नी स्व. राजेंद्र प्रसाद बडोनी यहां देहरादून में अपने बड़े बेटे कर्नल दीपक के साथ रहती थीं, जहां कल शनिवार को उनका निधन हुआ, यह समाचार सुनकर उन्हें श्रद्धांजलि देने विभिन्न संस्थाओं से जुड़े लोग पहुंचे। आयुष के पिता उनके छोटे बेटे विवेक बडोनी जो वर्तमान में दिल्ली में निवास करते हैं, मां के निधन का समाचार मिलने पर सपरिवार पहुंचे। आज विजय कालोनी से उनकी मां की शवयात्रा हरिद्वार के लिए निकली, जिसमें बड़ी संख्या में लोग उमड़े। उनके गांव सिलौड़, आस-पास के क्षेत्र सहित दिल्ली से बड़ी संख्या में उनके परिचित हरिद्वार खड़खड़ी श्मशान घाट पहुंचे, जहां चिता को मुखाग्नि विवेक बडोनी ने दी। पूर्व कैबिनेट मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने उनके निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि श्रीमती शकुंतला देवी पुरानी टिहरी की सभा्रंत नौटियाल परिवार से थीं, जिनका सामाजिक सरोकारों से गहरा नाता था, उनका निधन हमारे उत्तराखंड की बड़ी क्षति है। महिलाओं में उनका गहरा प्रभाव था। उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन कोर्डिनेटर मनोज नौटियाल, सामाजिक कार्यकर्ता भगवान सिंह पंवार, श्रीमती वसंती देवी आदि ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
————————————-

Loading

Leave A Reply

Your email address will not be published.