मोर्चा, 32 हजार रुपए के इंजेक्शन के वसूल रहे 68 हजार 

-अस्पताल की पॉलिसी बताकर लूट रहे मरीजों को

-अस्पताल प्रबंधन होश में आए वरना खामियाजा भुगतने को रहे तैयार |

विकासनगर: जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि हिमालयन हॉस्पिटल, जॉली ग्रांट,जोकि प्रदेश का एक नामी अस्पताल है, के द्वारा कैंसर पीड़ित (मेटास्टैटिक Her-2 पॉजिटिव) मरीजों को सिर्फ अस्पताल द्वारा ही उपलब्ध कराए गए इंजेक्शन लगवाने के नाम पर सरेआम लूट की जा रही है,जिसको बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है | नेगी ने कहा कि अस्पताल प्रबंधन द्वारा एक पॉलिसी अख्तियार कर स्तन कैंसर पीड़ित मरीजों को मोनोक्लोनल एंटीबॉडी (कैंसर की कोशिकाओं को रोकने आदि में काम आने वाला वाइल/ इंजेक्शन) नामक एक इंजेक्शन 68-70 हजार में अपने हॉस्पिटल के माध्यम से लगाया जा रहा है, जबकि वही इंजेक्शन खुले बाजार में 32-34 हजार में स्कीम के तहत उपलब्ध है | पूर्व में अस्पताल प्रबंधन द्वारा बाहर से खरीदे गए इंजेक्शन भी मरीजों को लगाए जाने की सुविधा थी, लेकिन अपना हित साधने के चक्कर में मरीजों को ये सुविधा बंद कर दी गई | नेगी ने कहा कि एक और जहां कैंसर जैसी घातक बीमारी से मरीज व उसका परिवार जूझ रहा है, वहीं दूसरी ओर यह लूट और भी कष्टकारी/ जानलेवा साबित हो रही है | काबिल- ए-गौर है कि अगर एक पेशेंट को एक- दो इंजेक्शन लगते तो मरीज व मरीज के परिजन सहन कर सकते थे, लेकिन एक मरीज को ये इंजेक्शन लगभग 20 दिन के अंतराल में लगते हैं, जोकि काफी लगते है; ऐसे में मरीज का घर बिकने की नौबत आ जाती है| मोर्चा ने अस्पताल प्रबंधन को चेतावनी देते हुए कहा कि इस व्यवस्था को जल्द सुधारने का काम करें वरना ईंट से ईट बजाने का काम किया जाएगा | पत्रकार वार्ता में- विजय राम शर्मा व पछवादून अध्यक्ष अमित जैन मौजूद थे |

Leave A Reply

Your email address will not be published.