रामकुमार वालिया के जन्मदिन पर भव्य आयोजन, 200 से अधिक हस्तियां सम्मानित
-रामकुमार वालिया के जन्मदिन पर जुटा सर्व समाज, कई लोगों ने ग्रहण की कांग्रेस की सदस्यता
देहरादून। वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता एवं पूर्व मंत्री तथा भारतीय सर्व समाज महासंघ के अध्यक्ष रामकुमार वालिया के जन्मदिन के अवसर पर उनके सुपुत्र एवं अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय संचार सचिव वैभव वालिया की ओर से देहरादून के एक वेडिंग प्वाइंट में भव्य एवं गरिमामय समारोह आयोजित किया गया। समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 200 से अधिक हस्तियों एवं राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया। इसके बाद राजस्थान से आए लोक कलाकारों ने लोकगीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समारोह में रंग भर दिया। कार्यक्रम का संचालन उत्तराखंड कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने किया।
समारोह में राज्य आंदोलनकारियों, पूर्व सैन्य अधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों, जाट एवं गुर्जर समाज के प्रतिनिधियों, आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताओं, लोक कलाकारों, पत्रकारों, पार्षदों एवं पूर्व पार्षदों सहित सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों को शॉल ओढ़ाकर, माला पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।
रामकुमार वालिया को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए दिल्ली, गुरुग्राम और बिहार सहित विभिन्न स्थानों से लोग पहुंचे। सर्व समाज महासंघ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में समारोह में शामिल हुए।
कार्यक्रम में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने रामकुमार वालिया को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके सामाजिक योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि रामकुमार वालिया ने स्वयं को किसी एक वर्ग तक सीमित नहीं रखा, बल्कि लगातार समाज के विभिन्न वर्गों के बीच रहकर कार्य किया है। प्रीतम सिंह ने राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता के हितों, रोजगार, विकास एवं सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देने के लिए कांग्रेस की सरकार जरूरी है। उन्होंने वैभव वालिया को आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि उनमें भविष्य में प्रभावी जनप्रतिनिधि के रूप में भूमिका निभाने की संभावनाएं हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी समारोह में पहुंचकर रामकुमार वालिया को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि रामकुमार वालिया का जीवन समाज के विभिन्न वर्गों से निरंतर जुड़ाव और सक्रियता का उदाहरण है। हरीश रावत ने वैभव वालिया की भी सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने कांग्रेस और समाज के बीच सक्रिय रहकर अपनी पहचान बनाई है।
अन्य वक्ताओं ने भी रामकुमार वालिया को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके कांग्रेस परिवार से जुड़ने का स्वागत किया। वक्ताओं ने कहा कि विभिन्न सामाजिक वर्गों के बीच लगातार सक्रिय रहने वाले रामकुमार वालिया के कांग्रेस से जुड़ने से संगठन को मजबूती मिलेगी।
अपने संबोधन में रामकुमार वालिया ने कार्यक्रम में मौजूद सभी अतिथियों, सामाजिक संगठनों, कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने प्रीतम सिंह एवं हरीश रावत के साथ अपने संबंधों तथा उनसे मिले स्नेह और मार्गदर्शन का उल्लेख करते हुए कहा कि वे दोनों नेताओं के योगदान को सदैव सम्मान के साथ याद रखेंगे।
उन्होंने कहा कि जन्मदिन को जिस तरह समाज के विभिन्न वर्गों को सम्मानित करते हुए मनाया गया, वह उनके लिए व्यक्तिगत खुशी से कहीं अधिक सामाजिक संतोष का विषय है। उन्होंने अपने पुत्र वैभव वालिया की ईमानदारी, निष्ठा, संघर्ष और समर्पण पर गर्व व्यक्त किया।
मुख्य आयोजक वैभव वालिया ने सभी अतिथियों, वरिष्ठ नेताओं, सामाजिक संगठनों, कलाकारों एवं सम्मानित नागरिकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनके पिता के जन्मदिन को समाज के विभिन्न वर्गों के साथ मनाना उनके लिए भावुक और गौरवपूर्ण क्षण है। समाज के विभिन्न क्षेत्रों में निस्वार्थ भाव से योगदान देने वाले लोगों का सम्मान करना आयोजन का मुख्य उद्देश्य रहा। उन्होंने कहा कि वे अपने पिता से मिले सामाजिक सरोकार एवं लोगों से जुड़ने की परंपरा को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे।
समारोह के अंत में केक काटकर रामकुमार वालिया को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं तथा उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई।
कई लोगों ने ग्रहण की कांग्रेस की सदस्यता
समारोह के दौरान कुछ लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता भी ग्रहण की। इनमें वरिष्ठ समाजसेवी रजनीश वालिया, विद्या विहार वार्ड से निर्दलीय प्रत्याशी रहे देवेंद्र जायसवाल तथा भाजपा के सोशल मीडिया महानगर प्रभारी रहे हारून अंसारी ने अपने साथियों सहित कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर शूरवीर सजवान, धीरेंद्र प्रताप, गरिमा दसौनी, जसविंदर गोगी, राव नसीम अहमद, संजय शर्मा, अभिनव थापर, प्रदीप जोशी, नवीन जोशी, मनीष नागपाल, हाजी सुलेमान अंसारी, सीपी सिंह, नानक चंद, विकास नेगी, अभय कत्युरा, रिहाना परवीन, डिम्पल कुमार, हाजी शहीद हसन, मंजू त्रिपाठी, पूर्व पार्षद हरि प्रसाद भट्ट, अमन सिंह, हरेंद्र गुसाईं, ललित भद्री, जमाल अहमद, अमनदीप सिंह, अरविंद गुरुंग, पीयूष गौड़, पत्रकार ब्रह्मदत्त शर्मा, किसान यूनियन नेता सोमदत्त शर्मा, आयुष सेमवाल, पूर्व पार्षद मोहन गुरुंग, पूर्व पार्षद अनूप कपूर, पूर्व पार्षद सीताराम नौटियाल, जेपी यादव, रामकिशन यादव, सूरत लाम्बा, हेमंत उप्रेती, सत्येंद्र वर्मा, उस्मान, मोहम्मद वसीम, इंदु सिंह, मंकला थापा, सुधीर चौधरी, तनवीर खघन, रामबाबू, किशन कुमार, श्याम सिंह बिष्ट, शोभाराम, मधुसूदन सुंदरियाल, राजकुमार जायसवाल, अनिल नेगी, मोहित उपाध्याय, अकरम अंसारी, मुंशी राम, सौरव नेगी, आरती, रामबाबू आदि मौजूद रहे।