भाजपा नंदा देवी मंडल अध्यक्ष सुमित पांडे का जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया
देहरादून। भारतीय जनता पार्टी नंदा देवी मंडल के अध्यक्ष सुमित पांडे का जन्मदिन कैंट विधायक सविता कपूर के कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जन्मदिन की खुशियां साझा कीं और सुमित पांडे को स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने तथा पार्टी की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। इस दौरान मंडल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं पार्टी के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।