बाबा विश्वनाथ मां जगदीशिला डोली यात्रा का घंटाकर्ण देवता मंदिर मोलखा द्वारी में हुआ भव्य स्वागत
घनसाली। बाबा विश्वनाथ मां जगदीशिला डोली रथ यात्रा का द्वारी गांव पहुंचने पर भक्तों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। गुरुवार को डोली रथ यात्रा घंटाकर्ण देवता मंदिर मोलखा द्वारी पहुंची। वहां पर डोली रथ यात्रा का स्वागत करने के लिए भक्त बड़ी संख्या में एकत्रित थे। भक्तों ने बाबा विश्वनाथ मां जगदीशिला डोली के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। मोलखा मंदिर में पूजा अर्चना के बाद डोली यात्रा ने घनसाली के लिए प्रस्थान किया।