टिहरी के चंबा क्षेत्र में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर यूटिलिटी खाई में गिरी, 8 लोगों की मौत

टिहरी। टिहरी में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हुआ है. जहां एक सवारियों से भरा यूटिलिटी वाहन टिहरी के चंबा क्षेत्र अंतर्गत नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर दुर्घटनग्रस्त हो गया है. हादसे में अभी तक 8 लोगों की मौत की सूचना है. बताया जा रहा है कि सभी लोग हरिद्वार से अंतिम संस्कार कर लौट रहे थे।
हादसे में 2 लोगों के घायल होने की भी सूचना है. यह सूचना भी आ रही है कि दुर्घटना में जिस व्यक्ति के अंतिम संस्कार के लिए गए लोग हरिद्वार गए थे, मृतकों में उसका बेटा भी शामिल बताया जा रहा है. मौके पर पहुंची ैक्त्थ् टीम ने घटनास्थल से 2 व्यक्तियों को रेस्क्यू किया है. वाहन में लगभग 9दृ10 लोग सवार बताए जा रहे थे।
घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंची. डीएम ने खुद मोर्चा संभाला. स्थनीय लोगों की मदद से मौके पर रेस्क्यू अभियान चलाया गया. जिसके बाद दो लोगों को रेस्क्यू किया गया है. टिहरी गढ़वाल के आपदा जिला प्रबंधन अधिकारी ब्रजेश भट्ट ने हादसे में 8 लोगों के मौत की पुष्टि की है. साथ ही 2 लोगों के घायल होने की जानकारी दी है।
दुर्घटना में घायल
उत्तम पुत्र पुस्सू, उम्र 30, ग्राम लोस्तु बड़ियारगढ़।
अंकित पुत्र आशा लाल, उम्र 22, ग्राम नेलचामी, घनसाली.
दोनों घायल क्भ् बौराड़ी में उपचाराधीन हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.