कौड़ियाला में भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रक से टकराई कार, महिला की मौत, सात घायल

देहरादून। टिहरी जनपद के कौड़ियाला क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ब्यासी के पास खड़े सरियों से लदे एक ट्रक में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर जा भिड़ी। इस हादसे में कार सवार 55 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात अन्य लोग घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब आठ बजे की है। सड़क किनारे खड़ा ट्रक अचानक सामने आने पर कार चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन सीधे ट्रक से टकरा गया। कार में कुल आठ लोग सवार थे, जिनमें पांच महिलाएं और तीन पुरुष शामिल थे। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। कार में बुरी तरह फंसी महिला, धूमा देवी (55), पत्नी स्वर्गीय दिलवर सिंह, को टीम ने काफी मशक्कत के बाद वाहन काटकर बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी। अन्य सात घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए एंबुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि घायलों को सामान्य चोटें आई हैं और उनकी हालत स्थिर है।

Loading

Leave A Reply

Your email address will not be published.