ओएनजीसी ने सीएसआर के तहत प्रदान किये साईकल रिक्शा, पीवीसी टैंट, बंक बैड और रोड बैरियर

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत देश की महारत्न कंपनी ओएनजीसी द्वारा निगमित सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत जनपद में कूड़ा उठाने हेतु 78 साईकल रिक्शा और केदारनाथ यात्रा हेतु रुद्रप्रयाग पुलिस को पीवीसी टैंट, बंक बैड्स और रोड़ बैरियर आदि सामान गुरुवार को नगर निगम देहरादून और रुद्रप्रयाग पुलिस को भेंट किये | ओएनजीसी के मुख्यालय तेलभवन में प्रधान मानव संसाधन सेवाएं (एचसीए) नीरज कुमार शर्मा ने साईकल रिक्शा नगर निगम के वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी अविनाश खन्ना और पुलिस के सीओ जगदीश चंद्र पंत को भेंट किये। इस मौके पर महापौर नगर निगम सौरभ थपलियाल और एसपी रुद्रप्रयाग आईपीएस निहारिका तोमर आॕन लाइन जुड़े ।
ओएनजीसी मुख्यालय तेल भवन में आयोजित एक सादे कार्यक्रम में प्रधान मानव संसाधन सेवाएं ओएनजीसी नीरज कुमार शर्मा ने वरिष्ठ स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी एवं सीओ जगदीश चन्द्र पंत का पुष्प गुच्छ और शाल भेंट कर स्वागत किया। तत्पश्चात संस्था शिवालिक एजुकेशनल सोशल वेलफेयर हयूमन रिसोर्स सोसायटी के माध्यम से प्रदान की गयी सामग्री को प्रधान मानव संसाधन सेवाएं ओएनजीसी और वरिष्ठ स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी अवनीश खन्ना ने हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया। समूह महाप्रबंधक/इंचार्ज सीएसआर चंदन एस साजन ने दोनों सीएसआर प्रस्तावों की जानकारी दी, कार्यक्रम का संचालन ओएजीसियन एल मोहन लखेड़ा ने किया।
इस अवसर पर एचसीए नीरज कुमार शर्मा, इंचार्ज सीएसआर चंदन एस साजन, इंचार्ज जन संपर्क विशाल शर्मा, उप प्रबंधक अरुण मल्होत्रा, प्रबंधक अरुण सिंह, मैडम किम, वरिष्ठ वित्त अधिकारी संजय चंदोला, एसआई प्रमोद पेटवाल, एएसआई सागर कटारिया, बारू भट्ट, शिवालिक एजुकेशन सोशल एवं ह्यूमन रिसोर्स समिति के सचिव उत्तम सिंह रावत, प्रॉजेक्ट मैनेजर के एस रावत मौजूद रहे।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.