उत्तराखण्ड वित्त सेवा संवर्ग के छह अधिकारियों का चयन वेतनमान में हुयी पदोन्नति - चरित्र समाचार

उत्तराखण्ड वित्त सेवा संवर्ग के छह अधिकारियों का चयन वेतनमान में हुयी पदोन्नति

देहरादून: उत्तराखण्ड शासन द्वारा उत्तराखण्ड वित्त सेवा संवर्ग के छह अधिकारियों को चयन वेतनमान (लेवल-13) में पदोन्नति प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। यह पदोन्नति विभागीय चयन समिति की संस्तुति के क्रम में अधिकारियों द्वारा कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगी। पदोन्नति प्राप्त करने वाले अधिकारियों में डॉ. पंकज कुमार शुक्ल, पूजा नेगी, नीतू भण्डारी, शशि सिंह, आनन्द सिंह एवं वीरेन्द्र रावत शामिल हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.