उत्तराखंड में ठंड का बढ़ेगा असर, पहाड़ों से मैदानों तक कोहरे की चादर - चरित्र समाचार

उत्तराखंड में ठंड का बढ़ेगा असर, पहाड़ों से मैदानों तक कोहरे की चादर

 देहरादून- उत्तराखंड में मौसम में आए बदलाव के साथ ही सूखी ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। आने वाले दिनों में प्रदेश के मैदानी और पहाड़ी इलाकों में कोहरा छाने से ठंड और बढ़ने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने पर्वतीय जिलों के अलावा हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में भी कोहरे को लेकर संभावना जताई है। इसके चलते सुबह और रात के समय लोगों को अधिक ठिठुरन का सामना करना पड़ सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में 29 नवंबर से 2 दिसंबर तक मौसम साफ और शुष्क रहने का अनुमान है। इस दौरान कहीं भी बारिश होने के आसार नहीं हैं। बारिश की गतिविधियां नहीं होने और तापमान में होने वाले उतार-चढ़ाव के कारण सूखी ठंड का aजारी रहेगा।

मैदानी क्षेत्रों में सुबह के वक्त कोहरा छाने से सड़कों पर दृश्यता कम हो सकती है। वहीं, पहाड़ी इलाकों में भी कोहरे के कारण ठंड का असर बढ़ने की संभावना है। ऐसे में सुबह जल्दी और देर रात सफर करने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.