अकेशिया पब्लिक स्कूल ने बैसाखी का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया

देहरादून। अकेशिया पब्लिक स्कूल नत्थनपुर में सोमवार कोई बैसाखी का त्योहार बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, कार्यक्रम की शुरुआत वंदना से हुई, कक्षा 8वीं के छात्रों ने रंगारंग भागड़ा तथा गिद्दा नृत्य प्रस्तुत किया, इस दौरान सभी पारंपरिक पंजाबी वेशभूषा में सजे थे। इस अवसर पर विद्यालय की प्रबन्धक, रमनदीप कौर ने बच्चों को बैसाखी के सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व को बताया तथा प्रधानाचार्या पूजा मारिया ने बच्चों को इस पवित्र पर्व की बधाई दी। कार्यक्रम में विद्यालय के वरिष्ठ प्रबंधक महोदय मनमीत सिंह ढिल्लन, रूपेन्द्र कौर, रमनदीप कौर विद्यालय की प्रधानाचार्या पूजा मारिया व समस्त शिक्षक-शिक्षिकाँए उपस्थित थे।

Loading

Leave A Reply

Your email address will not be published.