विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ ठाकुर बांकेबिहारी की नगरी वृंदावन पहुंचे, बाबा नीम करोली का लिया आशीर्वाद
विराट और अनुष्का का वृंदावन आने का कार्यक्रम बुधवार दोपहर को था, लेकिन वे सुबह-सुबह ही बाबा नीम करोली आश्रम पहुंच गए। उनका कार्यक्रम इतना गोपनीय रहा कि किसी को भनक तक नहीं लगी। बताया जा रहा है कि विराट और अनुष्का के मथुरा आने से पहले ही यहां एक सितारा होटल में कमरे बुक किए गए हैं।