डेढ़ महीने में ही दिखा नगर कोतवाल प्रदीप पंत का असर

नशे के अवैध कारोबार पर कसा शिकंजा, हुडदंगियों के खिलाफ भी कर रहे हैं कड़ी कानूनी कार्रवाई

यातायात के बढ़ते दबाव को नियंत्रित एवं व्यवस्थित करने के साथ ही पार्किंग की समस्या को भी व्यवस्थित करने में लगे हैं नगर के थाना कोतवाली प्रभारी प्रदीप पंत

देहरादून I उत्तराखंड की राजधानी के मुख्य शहर एवं नगरीय क्षेत्र में अपराधों तथा अपराधियों पर पिछले करीब डेढ़ माह में जबरदस्त शिकंजा कसा गया है और इसे अंजाम दिया है नगर थाना कोतवाली के प्रभारी प्रदीप पंत ने I इसके अलावा बढ़ते नशे के खिलाफ शिकंजा कसने के लिए भी नगर थाना कोतवाली प्रभारी पंत ने अपने बीते करीब डेढ़ माह के अल्प कार्यकाल में नशा तस्करों पर भी बड़ा शिकंजा कसने में सफलता हासिल की है I उन्होंने अपराधों पर शिकंजा कसते हुए अपने छोटे से कार्यकाल में अपने पुलिस महकमे के आकाओं की शाबाशी भी प्राप्त की है I

मुख्य बात यह है कि कोतवाली प्रभारी श्री पंत ने जब गत 17 मई 2025 को नगर कोतवाली प्रभारी का प्रभार गृहण किया था, तब उनके सामने बहुत सी चुनौतियां एवं समस्याएं न सिर्फ बढ़ते हुए अपराधों को लेकर थी, बल्कि मुख्य बाजारों की यातायात तथा अवैध अतिक्रमण से संबंधित भी रहीं, जिनका उन्होंने बहुत ही सूझबूझ एवं समझदारी से सामना करना किया और इन्हीं अनेकों समस्याएं सामने खड़ी होने के बावजूद उन्होंने बहुत ही सूझबूझ एवं समझदारी के साथ मुख्य बाजारों के व्यापारियों को साथ लेकर समस्याओं को दूर करने में सफलता हासिल की I अपराधों पर शिकंजा कसने के लिए बढ़ती हुई चोरियों लूट की घटनाओं के अलावा अन्य कई अपराधों पर शिकंजा कसते हुए नगर थाना कोतवाली प्रभारी प्रदीप पंत ने अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी I यही कारण माना जा रहा है कि अपराधियों ने या तो अपराध न करने की कसम खाली है अथवा वे भूमिगत ही हो गए हैं I थाना कोतवाली प्रभारी प्रदीप का कहना है कि उन्होंने कोतवाली का चार्ज संभालते ही बढ़ते अपराधों पर शिकंजा कसा है, इसके अलावा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेश अनुसार एवं दिशा निर्देशों का अनुपालन करते हुए बढ़ते नशे तथा अपराधों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई करते हुए नशेड़ियों, तस्करों एवं शातिर अपराधियों को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाया है I उनका यह भी कहना है कि नगर के मुख्य बाजारों में अवैध अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई करते हुए बाजारों को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है I इसके अलावा इन्हीं मुख्य बाजारों के व्यापारियों के साथ सामंजस्य बनाते हुए न सिर्फ अतिक्रमण हटाए गए, बल्कि वाहनों की आवाजाही को भी नियंत्रित करते हुए बाजारों को जाम से मुक्त करने का प्रयास किया गया है I

करीब डेढ़ माह पूर्व नगर कोतवाली का प्रभार संभालने के बाद कोतवाल प्रदीप पंत द्वारा किए गए कार्यों की सराहना एवं प्रशंसा की जा रही है I व्यापारी वर्ग भी उनकी कार्यशैली से संतुष्ट नजर आ रहा है, तो वहीं दूसरी ओर अपराधियों में भी नगर कोतवाल प्रदीप पंत के आने से खौफ दिखाई दे रहा है I

खास बात यह है कि अपराधों एवं अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए नगर कोतवाली प्रभारी प्रदीप पंत लगातार पूरी मुस्तैदी और ड्यूटी निभाते हुए अपनी टीम के साथ अपनी ड्यूटी का करते हुए निर्वहन कर रहे हैं I

Leave A Reply

Your email address will not be published.