दिल्ली में आप की हार से पंजाब कांग्रेस उत्साहित,कांग्रेस को साल 2027 में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद
दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) की हार से पंजाब कांग्रेस में खुशी का माहौल है। कांग्रेस नेताओं का मानना है कि इससे पंजाब में उनकी वापसी हो सकती है। कांग्रेस वर्तमान स्थिति को इसलिए भी अनुकूल मान रही है क्योंकि शिरोमणि अकाली दल (शिअद) राजनीतिक रूप से हाशिये पर चल रही है और पंजाब में भाजपा कोई खास प्रभाव नहीं छोड़ पा रही है।