देहरादून में युवाओं ने जिलाधिकारी कार्यालय में बोला हल्ला, युवाओं ने धरने पर बैठ सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू की
बेरोजगार युवाओं ने यहीं कलक्ट्रेट के बाहर धरने पर बैठ सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। उधर, उत्तरकाशी में प्रदर्शनकारियों ने बाजार बंद कराया। हंगामे के आसार को देखते हुए पुलिस अलर्ट मोड है। जगह-जगह भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
बेरोजगार युवाओं के संभावित आंदोलन को देखते हुए जिला प्रशासन ने परेड ग्राउंड की 300 मीटर की परिधि में धारा 144 (निषेधाज्ञा) लगा दी है। यह आज शुक्रवार शाम तक जारी रहेगी। इस परिधि में पांच या उससे अधिक लोगों के जमाव पर रोक रहेगी। इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उत्तराखंड बंद का असर कुछ ही जगहों पर देखना को मिला है।