मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुंबई जुहू बीच पर बच्चों के साथ खेला क्रिकेट
मुंबई जुहू बीच पर मुख्यमंत्री धामी सुबह-सुबह सैर पर निकले थे। इस दौरान लोगों का उत्साह देख सीएम धामी ने कहा कि विकास और सुशासन की पिच पर उत्तराखंड नित नये कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। जब लोग हमारे प्रदेश की प्रशंसा करते हैं तो मस्तक गर्व से ऊंचा हो जाता है।
बता दें, रविवार को ईस्ट मुंबई के विले वार्ले में भाजपा प्रत्याशी उज्ज्वल निकम के समर्थन में सीएम धामी ने चुनावी जनसभा की। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव देश के उज्ज्वल भविष्य, विकसित भारत के संकल्प, भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का चुनाव है।