“करवा चौथ भारतीय संस्कृति, परंपराओं और पारिवारिक मूल्यों का प्रतीक: अभिनव थापर - चरित्र समाचार

“करवा चौथ भारतीय संस्कृति, परंपराओं और पारिवारिक मूल्यों का प्रतीक: अभिनव थापर

-कांग्रेस द्वारा करवा चौथ पर कैंट विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में मेहंदी कैंपों का आयोजन, महिलाओं ने उत्साहपूर्वक लिया भाग

देहरादून। करवा चौथ के पावन पर्व के अवसर पर आज कैंट विधानसभा क्षेत्र के गोविंदगढ़, विजय पार्क सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता अभिनव थापर द्वारा महिलाओं के लिए मेहंदी कैंपों का आयोजन करवाया गया। इन कैंपों में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और अपने हाथों पर मेहंदी लगवाकर करवा चौथ के पर्व की खुशियां साझा कीं।

इस अवसर पर महिलाओं ने अभिनव थापर को करवा चौथ की शुभकामनाएं देते हुए अपना स्नेह एवं आशीर्वाद प्रदान किया। मेहंदी कैंपों के माध्यम से महिलाओं के बीच आपसी मेल-मिलाप, उत्साह और पारंपरिक संस्कृति के प्रति जुड़ाव का सुंदर वातावरण देखने को मिला।

अभिनव थापर ने कहा कि करवा चौथ भारतीय संस्कृति, परंपराओं और पारिवारिक मूल्यों से जुड़ा एक महत्वपूर्ण पर्व है। ऐसे आयोजनों का उद्देश्य महिलाओं के साथ खुशियां साझा करना, हमारी सांस्कृतिक विरासत को प्रोत्साहित करना तथा समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करना है। उन्होंने सभी महिलाओं को करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख, समृद्धि एवं खुशहाल जीवन की कामना की।

उन्होंने कहा कि कैंट विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक वर्ग के लोगों के साथ सुख-दुख और त्योहारों की खुशियां साझा करना उनकी प्राथमिकता है। भविष्य में भी सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से क्षेत्रवासियों के बीच जुड़ाव और सहभागिता को निरंतर मजबूत करने के प्रयास जारी रहेंगे।

गोविंदगढ़ में आयोजित मेहंदी कैंप में पूर्व पार्षद चरणजीत कौशल, महिला कांग्रेस की ब्लॉक अध्यक्ष अमृता कौशल व गुरचरण कौशल ने आयोजन को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। कैम्प में विनीता जोशी, गीता देवी, विशाखा, जसनीत कौर जस्सल, सिमरन, ममता अरोड़ा, प्रीति रावत, रेणु अरोड़ा, रंजना पंत सहित अन्य महिलाओं ने मेहंदी कैम्प का लाभ लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.