इस बार होगा 181 फुट के गगन चुम्बी रावण के पुतले का दहन, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले 70-70 फीट के होंगे
देहरादून: बन्नू बिरादरी दशहरा कमेटी द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष की राजधानी दून के परेड ग्राउंड में रावण के पुतले का दहन किया जाएगा I इस बार मुख्य आकर्षण रावण के पुतले की ऊंचाई जहां 181 फुट है, तो वही उसमें 8 से 10 रिमोट बम भी लगाए गए हैं I परेड ग्राउंड में आयोजित इस पुतले के दहन को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया जाएगा I
आज यहां परेड ग्राउंड में रावण के पुतला दहन स्थान पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए दशहरा कमेटी बन्नू बिरादरी के प्रधान संतोष सिंह नागपाल ने पत्रकारों को बताया कि परेड ग्राउंड में इस बार रावण मेघनाथ एवं कुंभकरण के पुतला दहन के लिए लोगों के लिए अनेक आकर्षण रहेंगे I उन्होंने कहा कि इस बार के रावण की ऊंचाई जहां 181 फिट रहेगी, तो वही पुतले में 8 से 10 रिमोट बम भी लगाए गए हैं और प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा इस रावण के पुतले का दहन बतौर मुख्य अतिथि के रूप में किया जाएगा I जबकि अध्यक्षता के लिए विधायक श्रीमती सविता कपूर उपस्थित रहेंगी I
कमेटी के प्रधान संतोख सिंह नागपाल ने बताया गया कि इस बार का 79 वां दशहरा पर्व बड़े ही हर्षोल्लाह के साथ मनाया जाएगा I उन्होंने बताया कि 20 अक्टूबर दिन मंगलवार को दोपहर 1 बजे शोभा यात्रा श्री गोपीनाथ मंदिर से कालिका माता भवन में पहुंचेगी, वहां पर भवन श्री कालिका मंदिर समिति एवं संगीत मंडली द्वारा स्वरूपों का स्वागत किया जाएगा I इसके बाद शोभायात्रा मोती बाजार, राजपुर रोड,एश्लेहॉल से होती हुई परेड ग्राउंड में शाम साढ़े चार बजे पहुंचेगी एवं 5 बजकर 30 मिनट पर लंका दहन होगा I इसके उपरांत 6 बजकर 5 मिनट पर रावण दहन होगा, इसके उपरांत भव्य आतिशबाजी का आयोजन होगा I उन्होंने पत्रकारों को बताया कि इसके उपरांत शोभायात्रा दर्शन लाल चौक से होती हुई घंटाघर पलटन बाजार से कालिका मार्ग में वापस पहुंचेगी I इसके अगले दिन भरत मिलाप 21 अक्टूबर को शोभायात्रा दोपहर 1 बजे गोपीनाथ मंदिर के प्रांगण से कालिका मंदिर मार्ग से चकराता रोड कनॉट प्लेस घंटाघर से राजपुर, ओरिएंट सिनेमा से होती हुई परेड ग्राउंड में पहुंचेगी और वहां पर स्वरूपों की पूजा के बाद शोभायात्रा राजपुर रोड घंटाघर पलटन बाजार, कोतवाली, धामावाला, राजा रोड, हनुमान चौक से मोती बाजार होती हुई कालिका मार्ग पर समाप्त होगी। संतोष सिंह नागपाल ने बताया कि इस बार विशेष रूप से रावण का पुतला जिसकी लंबाई 181 फुट की है, जो अपने आप में देखने लायक है और भव्य एवं आकर्षण का केंद्र बना रहेगा I इस अवसर पर मुख्य रूप से दशहरा कमेटी के महामंत्री पंकज कालरा ,कोषाध्यक्ष रमेश खनिजो, बन्नू बिरादरी के अध्यक्ष दीपक भाटिया, ग्राउंड प्रमुख हरीश डोरा, संजय चांदना, अशोक वर्मा राज्य मंत्री एवं सदस्य अल्पसंख्यक आयोग,अमित कपूर अध्यक्ष बन्नूस्कूल, संजीव विरमानी, रसिक भाटिया,वेद प्रकाश शर्मा, संजीव विज मीडिया प्रभारी,मनोज साहनी,योगेश व्यास एवं समस्त कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहे I