देहरादून जनपद में 1 एवं 2 जुलाई को भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना, ऑरेंज अलर्ट जारी

देहरादून: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD), देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार जनपद देहरादून में 01 एवं 02 जुलाई, 2026 को कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना व्यक्त की गई है। इस संबंध में राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (SEOC), देहरादून द्वारा भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

जिलाधिकारी देहरादून ने मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के दृष्टिगत जनपदवासियों से अपील की है कि अनावश्यक रूप से यात्रा करने से बचें तथा मौसम की अद्यतन जानकारी एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। विशेषकर नदी-नालों, गधेरों एवं भूस्खलन संभावित क्षेत्रों के आसपास अत्यधिक सतर्कता बरतें।

जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने तथा किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने हेतु आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। आपदा अथवा किसी भी आकस्मिक स्थिति की सूचना तत्काल जिला प्रशासन अथवा संबंधित नियंत्रण कक्ष को उपलब्ध कराने की अपील की गई है।

Loading

Leave A Reply

Your email address will not be published.