भिलंगना ब्लाॅक के सरूणा गांव में आयोजित हुआ दिसा-धियाणियों का मिलन समारोह

घनसाली/टिहरी। टिहरी जनपद के भिलंगना विकासखंड अंतर्गत ग्राम सरूणा, पट्टी ग्यारह गाँव मंें “दिसा धियाणियों का मिलन समारोह” आयोजित किया गया। इस समारोह में गांव की दिसा-धियाणियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं। यह समारोह सांस्कृतिक विरासत, पारिवारिक आत्मीयता और मायके के प्रति अटूट श्रद्धा का एक अविस्मरणीय उत्सव बन गया। गाँव की दिसा धियाणियों ने अपने मायके के प्रति समर्पण, प्रेम और श्रद्धाभाव का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया।
दिसा-धियाणियां द्वारा अपनी कुल देवी माँ भगवती बाला सुंदरी, इष्ट देवता नागराजा, नौंखड़ी नारसिंह देवता, लालसिंह देवता, वीर देवता, माँ भगवती मगरेश्वरी तथा मायके के समस्त पंचनाम देवताओं का पूजन किया गया और आशीर्वाद लिया गया। दिसा-धियाणियों के आगमन से गाँव स्नेह, अपनत्व, उल्लास और पारिवारिक प्रेम से आलोकित हो उठा।
क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता वीरेन्द्र सिंह भण्डारी और अन्य ग्रामीणों का कहना है कि इस कार्यक्रम में धियाणियों ने अपनी उपस्थिति से अपने मायके ग्राम सरूणा की शोभा, रौनक और गौरव को नई ऊँचाइयाँ प्रदान की हैं। इसके लिए उन्होंने सभी दिसा-धियाणियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी इसी प्रकार अपने मायके और ससुराल दोनों कुलों का मान, सम्मान एवं गौरव निरंतर बढ़ाती रहें। दिसा-धियाणियांे के इस प्रेम, सम्मान और अपनापन को ग्राम सरूणा सदैव स्मरण रखेगा। दिसा-धियााणियों का यह योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगा।

Loading

Leave A Reply

Your email address will not be published.