काशीपुर में स्थापित किया एडवांस्ड फैंस और अप्लायंसेज रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेंटर

काशीपुर। सूर्या रोशनी लिमिटेड, जो लाइटिंग, वायर एंड केबल्स, फैंस, होम अप्लायंसेज, पीवीसी पाइप्स, वॉटर पंप्स, वॉटर टैंक्स, स्टील और पाइप्स सेक्टर में देश के भरोसेमंद ब्रांड्स में से एक है, ने अपने काशीपुर विनिर्माण इकाई में पंखों और घरेलू उपकरणों का रिसर्च एंड डेवलपमेंट (आर एंड डी) सेंटर की शुरुआत की है। इस सेंटर का उद्देश्य कंपनी की इन-हाउस प्रोडक्ट टेस्टिंग, वैलिडेशन और डेवलपमेंट क्षमताओं को मजबूत करना है। इस केंद्र का उद्घाटन कंपनी के अधिकारियों और चौनल पार्टनर्स की मौजूदगी में किया गया।
नया आर एंड डी केंद्र कंपनी के एकीकृत नवाचार तंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम है। इससे कंपनी उत्पादों की पूरी जांच और प्रमाणन अपने स्तर पर कर सकेगी और बाहरी परीक्षण व्यवस्था पर निर्भरता कम होगी।आधुनिक टेस्टिंग मशीनों और अंतरराष्ट्रीय स्तर के उपकरणों से लैस यह केंद्र नए प्रोडक्ट जल्दी तैयार करने, उनकी डिजाइन बेहतर बनाने और गुणवत्ता बढ़ाने में मदद करेगा। यह सेंटर बीएलडीसी पंखों, सजावटी और प्रीमियम सीलिंग फैन तथा घरेलू उपकरणों में नए प्रयोगों को बढ़ावा देगा। कंपनी अपनी तकनीकी क्षमता का इस्तेमाल कर बिजली बचाने वाले और आधुनिक फीचर्स वाले प्रोडक्ट तैयार करेगी, ताकि ग्राहकों की बदलती जरूरतों को पूरा किया जा सके। इस मौके पर सूर्या रोशनी के कंज्यूमर ड्यूरेबल्स-बिजनेस हेड बिपिन ममगैन ने कहा, “यह नया अनुसंधान और विकास केंद्र हमारी नवाचार आधारित विकास योजना को मजबूत करेगा। इससे हमें बेहतर गुणवत्ता वाले और बिजली बचाने वाले प्रोडक्ट तेजी से तैयार करने में मदद मिलेगी। साथ ही हम बाजार और ग्राहकों की बदलती जरूरतों के अनुसार जल्दी काम कर पाएंगे।” कंपनी की यह पहल उसकी लंबी अवधि की योजना का हिस्सा है। इसके तहत वह पंखों और घरेलू उपकरणों के कारोबार को बढ़ाने और बेहतर श्रेणी के प्रोडक्ट्स पर ध्यान दे रही है। कंपनी को उम्मीद है कि अपने स्तर पर जांच और परीक्षण की सुविधा होने से कामकाज अधिक तेज और आसान होगा। नए प्रोडक्ट बाजार में जल्दी उतारे जा सकेंगे। साथ ही इससे इलाके के उत्पादन और तकनीकी माहौल को भी मजबूती मिलेगी। यह नई सुविधा नोएडा स्थित सूर्या टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन सेंटर समेत कंपनी के दूसरे अनुसंधान केंद्रों को भी मजबूती देगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.