कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा को अपने बयान पर माफी मांगनी चाहिएः जायसवाल

देहरादून। महानगर कांग्रेस कमेटी देहरादून के जिला उपाध्यक्ष गीता राम जायसवाल ने कहा कि महिला बिल को लेकर एक दिवसीय विशेष सत्र में जो भाजपा के लोगों ने हंगामा कर सदन को चलने नहीं दिया और ना ही विपक्ष की बात सुनी गई यह बहुत ही शर्मनाक बात है। विपक्ष अपनी बात को मजबूती से रखता है लेकिन भाजपा विधायक एवं मंत्रीगण विपक्ष की बात को सुनने के लिए तैयार नहीं होते हैं और भारतीय जनता पार्टी के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने जिस तरह की कुछ बात कही कि कांग्रेस पार्टी अनुसूचित जाति, जनजाति के आरक्षण को खत्म करने का काम करती है और महिला आरक्षण को भी खत्म करने का काम कांग्रेस करती है यह बयान गलत है। कांग्रेस पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के मिशन को आगे बढ़ने का काम कर रही है और महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की मांग कर रही है और अनुसूचित जाति के लिए आरक्षण की लड़ाई लड़ रही है जबकि कहीं अन्य प्रदेशों में भाजपा सरकार ने आरक्षण को खत्म करने का काम किया है। वही उत्तराखंड में विपक्ष की भूमिका निभा रहे नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य हर बार सदन में आरक्षण की बात करते हैं कि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लोगों को एवं महिलाओं को आरक्षण दिया जाना चाहिए और उनके आरक्षण को किसी भी रूप में हाथ नहीं लगाया जाए ताकि वह आरक्षण से वंचित हो सके लेकिन भारत जनता पार्टी आरक्षण तो दूर की बात संविधान को ही बदल देना चाहती है। जिससे एससी एसटी ओबीसी के लोग एवं महिलाओं का आरक्षण ही खत्म हो जाए। उन्होंने कहा कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में 400 रू का सिलेंडर था आज वही सिलेंडर 1000 के पार हो चुका है। कांग्रेस की सरकार में महिलाएं अपने आप को सुरक्षित महसूस करती थी लेकिन आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार में छोटी-छोटी बच्चियों के बलात्कार हो रहे हैं ऐसे में महिलाएं अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। भारतीय जनता पार्टी ने एक नारा दिया कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ लेकिन आज उसके विपरीत देखने को मिल रहा है कोई भी माता बहने अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही है। आए दिन मर्डर हो रहे हैं, चोरी, डकैती हो रही हैं। भू माफिया, खनन माफिया, शराब माफियाओं के हौसले बुलंद हो रहे हैं। महानगर कांग्रेस कमेटी देहरादून इसका कड़ा विरोध करती है और सौरभ बहुगुणा जो बीजेपी के मिनिस्टर हैं उनसे कांग्रेस के लोगों से वह अनुसूचित जाति के लोगों से एवं महिलाओं से माफी मांगने के लिए आगे आना चाहिए और माफी मांगनी चाहिए। क्योंकि भरे सदन में कांग्रेस पर आरोप लगाना ठीक नहीं है जो के झूठ का पुलिंदा है और 2027 में जनता ने ठाना है भाजपा को भगाना है और कांग्रेस को लाना है क्योंकि पूरे प्रदेश के अंदर भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है हर गरीब व्यक्ति परेशान हो चुका है महंगाई की मार झेल रहे महिलाएं पुरुष गरीब युवा रोजगार एवं किसानों ने इसका बदला 2027 में लेने का मन बना लिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.