राज्यपाल के अभिभाषण के साथ प्रारंभ हुआ विधानसभा का बजट सत्र,उत्तराखंड के निर्माण पर दिया जोर
उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) के अभिभाषण के साथ शुरू हुआ। उन्होंने सशक्त और विकसित उत्तराखंड के निर्माण पर जोर दिया। समान नागरिक संहिता राष्ट्रीय खेलों के आयोजन और अन्य उपलब्धियों का उल्लेख किया। विपक्ष ने सत्र की अवधि बढ़ाने की मांग को लेकर नारेबाजी की। राज्यपाल ने कहा कि राज्य ने विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं।
राज्यपाल ने कहा कि प्रवासी उत्तराखंडियों को जड़ों से जोडऩे के लिए सरकार के प्रयासों से प्रवासियों ने गांवों को गोद लेने का संकल्प लिया है। वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत सीमावर्ती गांवों के विकास और आजीविका विकास को अभिनव प्रयास किए जा रहे हैं। पर्यटन को नया आयाम देने को शीतकालीन यात्रा शुरू की गई है।