चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत से पहले एक दुखद खबर,पूर्व कप्तान मिलिंद रेगे का हुआ निधन
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत से पहले एक दुखद खबर सामने आई है। मुंबई के पूर्व कप्तान और चयनकर्ता रहे मिलिंद रेगे का निधन हो गया है। मिलिंद जिन्हें घरेलू क्रिकेट में काफी सम्मान दिया जाता था। वह 76 साल के होने के बाद 19 फरवरी को दिल का दौरा पड़ने से दुनिया को अलविदा कह गए।