उत्तराखंड में हत्याकांड चंद पैसो के लिए महिला का गला दबाया और सिर कुचल कर हत्या कर दी
महिला की हत्या के आरोपित को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित पुलिस को देख भागने की कोशिश कर रहा था। इस दौरान उसने पुलिस पर फायर भी किया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायर किया तो गोली आरोपित के पैर में जा लगी। पुलिस ने आरोपित को एसपीएस राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया है।
आशा देवी परिवार के साथ पहले खदरी, श्यामपुर में रहती थी। बाद में यहां मकान बेचकर परिवार विकासनगर चला गया। महिला के पांच बच्चे हैं। एक बेटी के प्रसव के बाद वह उसकी देखरेख के लिए ऋषिकेश अस्पताल आई थीं। सीओ संदीप नेगी ने बताया कि आरोपित से महिला की पहले से जान-पहचान नहीं थी। कुछ पारिवारिक कारणों से वह झाड़ फूंक कराना चाहती थी। तभी वह आरोपित के संपर्क में आई।