मुख्यमंत्री धामी प्रदेश भाजपा मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में करेंगे जारी, भाजपा आज जारी करेगी संकल्प पत्र
भाजपा नगर निकाय चुनाव के लिए अपना संकल्प पत्र बुधवार को जारी करेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश भाजपा मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में संकल्प पत्र जारी करेंगे। एक संकल्प पत्र प्रदेश स्तर का होगा जबकि 11 नगर निगमों के लिए अलग-अलग संकल्प पत्र तैयार किए गए हैं। इन संकल्प पत्रों में पार्टी अपनी सरकार की उपलब्धियों और कार्य योजना को सामने रखेगी।