सीएम धामी ने सुबह सुबह लगाई दौड़, युवाओं के साथ खेला बैडमिंटन, लोगों से विकास कार्यों का लिया फीडबैक
इस दौरान वे स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचे और वहां अभ्यास कर रहे युवाओं के साथ दौड़ लगाई। इसके बाद उन्होंने उनके साथ बैडमिंटन भी खेला। प्रदेश के मुखिया को अपने बीच पाकर युवा काफी उत्साहित नजर आए।
सीएम धामी ने युवाओ से कहा कि अच्छा स्वास्थ्य सबसे महत्वपूर्ण है। पढ़ाई के साथ ही फिट रहना भी बहुत जरूरी है। खेल को हमें अपनी आदत में शामिल करना चाहिए।